जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार भोज में आज राज्य के सीएम, राज्यपाल, मंत्री, विधायक शामिल होने पहुंचे. घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित स्व. रामदास दास के आवास में आयोजित संस्कार भोज में सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए। पूर्व सीएम रघुवर दास, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौके पर पहुंचे. सीएम हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने स्व. रामदास सोरेन की धर्मपत्नी सूरजमनी सोरेन एवं उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन और अन्य परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी एवं ढाढ़स बंधाया.




