रांची: चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में राज्यस्तरीय स्वदेशी अपनाने का महाअभियान आज से शुरू हुआ।इस अभियान के तहत आज रांची के दुकानों में “मेरे दुकान में स्वदेशी उत्पाद बिकता है” का सूचना पट्ट लगाया गया। सांसद संजय सेठ ने कहा ”मैंने खुद इस अभियान में अपनी सहभागिता दी और दुकानदार भाइयों से आग्रह किया कि आप सब अपने दुकान में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद बेचें ताकि Aatma Nirbhar Bharat का जो सपना प्रधानमंत्री narendra modi जी ने देखा है, वह मूर्तरूप धारण कर सके। Vocal For Local और Make In India जैसे संकल्पों ने भारत को आर्थिक समृद्धि प्रदान की है।हम अपनी आत्मनिर्भरता को बढ़ा रहे हैं। मुझे प्रसन्नता है कि रांची के दुकानदार और नागरिक प्रधानमंत्री जी के इस आह्वान पर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।”




