झारखण्ड : राज्य के वन-आश्रित समुदायों की आजीविका सुरक्षित करने की दिशा में, सिद्धकोफेड ने Terviva के साथ करंज बीज की खरीदारी के लिए MoU किया है। इस प्रक्रिया में कोलेबिरा लैम्प्स, सिमडेगा ने 6,000 किलोग्राम करंज बीज की बिक्री की | सीएम हेमंत सोरेन को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने कहा लघु वन उत्पादों (NTFP) को व्यवस्थित बाजार प्रदान कर आदिवासी एवं वन-आश्रित समुदायों की आजीविका को सशक्त बनाना अबुआ सरकार का संकल्प है।आने वाले समय में अन्य कई उत्पादों को लेकर हम तेजी से आगे बढ़ेंगे।




