स्वतंत्र भारत ( independent india ) के पहले मतदाता के निधन पर चुनाव आयोग ने कहा- ”हम राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए सदा आभारी हैं”

0

स्वतंत्र भारत ( independent india ) के पहले मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी ( shyam saran negi ) का आज सुबह उनके पैतृक स्थान कल्पा में निधन हो गया। चुनाव आयोग ने श्याम सरन नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया।श्याम सरन नेगी के निधन पर भारत चुनाव आयोग ने ट्वीट कर कहा, “स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र में असाधारण आस्था रखने वाले व्यक्ति थे। हम राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए सदा आभारी हैं।”पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। DC किन्नौर, हिमाचल प्रदेश आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का निधन हुआ है जो पूरा देश और किन्नौर के लिए दुखद है। उन्होंने कहा कि सभी प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अधिकारी उनके अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। बता दें कि निधन से पहले श्याम सरन नेगी ( shyam saran negi ) ने जिला प्रशासन से अपील की कि अब वे अपने घर से ही मतदान करेंगे।

HOME YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here