पहले चरण के मतदान शुरू होेने से ठीक पहले लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि आरजेडी के संपर्क में हैं नीतीश कुमार और रिजल्ट आने के बाद बिहार फिर उन्हें एक बार पलटू के तौर पर देखेगा। वहीं, उन्होंने मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपील की है कि नीतीश को वोट दिया तो बिहार और भी बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की कोई नीति नहीं है और वह कुर्सी के लिए कहीं भी और किसी भी हद तक जा सकते हैं। वो आरजेडी के साथ पहले भी सरकार में रह चुके हैं। चुनाव परिणामों के बाद महागठबंधन में भागने की नीतीश कुमार ने पूरी तैयारी कर ली है। चिराग पासवान ने अपने बयान में कहा कि नीतीश और तेजस्वी एक हैं। पहले बिहार बदनाम था और अब बिहार बदहाल है। इसलिए मैं जनता से मतदान पूर्व अपील करना चाहता हूं कि नीतीश कुमार को वोट देकर गलत चुनाव न करें। उन्होंने कहा कि बिहार में मतदान बिहारी फस्र्ट के आधार पर वोट करें लोजपा प्रमुख ने कहा कि इस बार के चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी से ज्यादा सीटों पर लोजपा चुनाव लड़ रही है और वो जेडीयू से अधिक सीटें जितेंगी। चुनाव के बाद नतीजे हमारे पक्ष में ही होंगे और इस बार हम भाजपा के साथ मिलकर एक नया बदलाव करेंगे।ranjana pandey



