बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल न करने की बात कहने वाले लोंक जनसत्ता पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर बीजेपी के लिए वोट मांगा है, उन्होंने जमुई विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी श्रेयशी सिंह के लिए अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील है की वो श्रेयशी की मदद करें |चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए कहा कि जमुई विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी छोटी बहन श्रेयशी सिंह को ढेर सारी शुभकामनाएं, एलजेपी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है की श्रेयशी की मदद करें, बीजेपी प्रत्याशी और एलजेपी प्रत्याशी ही मिल कर युवा बिहार नया बिहार बनाएंगे, जेडीयू को दिया गया एक भी वोट शिक्षकों लाठी खाने पर मजबूर करेगा आपको बता दें कि इसके पहले भी चिराग पासवान ने खुलकर कहा है कि वो बीजेपी का सपोर्ट करेंगे, उन्होंने शुक्रवार को एक बयान देते हुए कहा था कि मेरा संकल्प है कि 10 तारीख को बिहार में डबल इंजन की सरकार बनें, बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में बीजेपी-एलजेपी की सरकार बने ये मेरे संकल्प है |उन्होंने कहा कि ‘मैं पीएम मोदी के लिए हनुमान हूं, चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे मोदी की तस्वीर कहीं नहीं लगानी क्यों कि वो मेरे दिल में बसते हैं, मैं उनका हनुमान हूं मेरा सीना चीर कर देख लें, मोदी के साथ था, हूं और हमेशा रहूंगा |चिराग पासवान का यह बयान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने लोक जनसत्ता पार्टी के अध्यक्ष पर बिहार चुनाव प्रचार में ‘भ्रम की राजनीति’ करने का आरोप लगाया था, उन्होंने आगे कहा कि लोजपा बिहार के चुनावों में कोई प्रभाव नहीं डाल पाएगी, बिहार चुनाव में लोजपा केवल एक वोटकटवा पार्टी बनकर रह जाएगी |
इसके ठीक बाद ही चिराग ने अपना बयान जारी किया की वो मोदी के हनुमान हैं |



