राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित हुए। बता दें कि हेमंत सोरेन से जुड़े चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले की सुनवाई एमपी/एमएलए की विशेष अदालत में चल रही है।आचार संहिता उल्लंघन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अदालत में 205 की पिटीशन दाखिल की है. CM से जुड़े मामले की सुनवाई रांची सिविल कोर्ट के MP-MLA न्यायालय में होनी है. मुख्यमंत्री ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अशरीरी उपस्थिती होकर छूट देने का आग्रह करते हुए कोर्ट में याचिका दाखिल की है. मुख्यमंत्री की याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट इस मामले पर फ़ैसला सुनायेगा.
दरअसल लोकसभा चुनाव 2019 में वोटिंग के दिन बूथ नंबर 388 (संत फ्रांसिस स्कूल, हरमू) में हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के साथ गले में पार्टी का पट्टा लगाकर पहुंचे थे। इस मामले में कार्यपालक दंडाधिकारी राकेश रंजन उरांव ने अरगोड़ा थाना में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा (कांड संख्या 149/2019) के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।



