राजधानी रांची में तीसरा प्राइवेट मेडिकल कॉलेज जल्दी ही खुलने जा रही है. जैसा की पता है जब से चम्पई सोरेन झारखण्ड की मुख्यमंत्री बने है लगातार काम किये जा रहे है.मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज (27 जून) को नए राजधानी रांची में मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की आधारिशला रखी. सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि बड़ी ख़ुशी की बात है की अब राजधानी रांची में भी नया अस्पताल बनने से राज्य के लोगों को अपने ही राज्य में अच्छी चिकित्सा सुविधा मिलेगी.उन्हें किसी दूसरे जगह इलाज के लिया जाना नही होगा .आगे उन्होंने कहा की प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा तो मिलेगी ही, तथा राज्य का विकास भी होगा. मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के साथ कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार,सीएम के प्रधान सचिव अविनाश कुमार और नगर विकास विभाग के सचिव अरवा राजकमल भी मौजूद रहे.अस्पताल फाउंडेशन के निदेशक अभिजीत कुमार ने कहा कि हम सभी मरीजों का इलाज यहां मुफ्त में करेंगे.तथा यह पूरी सुबिधा दी जाएगी.यह अस्पताल 2 साल के अंडर बन कर तैयार हो जाएगी 150 सीट का मेडिकल कॉलेज और 800 बेड की ववस्ता की गई है. वही यहा हर रोगो का इलाज होगा वो भी मुप्त की जाएगी.




