खूंटी : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एरिया कमांडर सहित PLFI के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

0
khunti police

खूँटी- दिनांक -26/06/2024 को तपकरा थाना क्षेत्र के तेतर टोली से तपकरा पुलिस द्वारा प्रतिबंधित संगठन PLFI के दो सक्रिय सदस्य को एक देसी कट्टा, तीन कारतूस,PLFI पर्चा, एक मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फ़ोन के साथ गिरफ्तार किया है।तोरपा थाना से प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के एरिया कमांडर विष्णु मांझी(20 वर्ष) के साथ एक अन्य नक्सली सामू डोडराय उर्फ फुटू (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि तलाशी में 1 देसी कट्टा, 3 कारतूस, पीएलएफआई का चार पर्चा, 5 मोबाइल और 1 बाइक बरामद किया गया है।तलाशी के क्रम में पकड़ाये विष्णु मांझी उर्फ एडी के कमर के पीछे तरफ खोसा हुआ एक देशी पिस्तौल ( कट्टा) जिसमें एक गोली लोडेड एवं जिंस पैंट के बायें पॉकेट से 02 पैजामा के दायें पॉकेट से दो पीस PLFI का पर्चा एवं 03 मोबाईल तथा पकड़ाये सामु डोडराय के बायें पॉकेट से 02 कारतूस एवं दो पीस PLFI का पर्चा एवं दायें पॉकेट से 02 मोबाईल, तथा 01 मोटरसाईकिल किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here