रांची : झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्य कर रही प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल एवं कौशल कॉलेज के करीब 160 छात्र-छात्राओं के बीच मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरण किया. कार्यक्रम का आयोजन प्रोजेक्ट भवन में किया गया.इनमें 13 छात्रों का प्लेसमेंट दुबई में हुआ है. जबकि अन्य छात्र-छात्राओं के बीच टेक्निकल,नर्स,सहायक एवं कुक पदों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है.




