DELHI : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में डाली अर्जी, अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की कड़ी मांग.

0
ARBIND KEJIRWAL

लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायिर की है. इस याचिका में अरविंद केजरीवाल अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन के लिए बढ़ाने की गुहार लगाई है.उन्होंने मेडिकल कंडिशन को आधार बनाकर अंतरिम जमानत की मांग की है। बता दें कि केजरीवाल की 21 दिन की जमानत की अवधि 1 जून में समाप्त हो रही है। अरविंद केजरीवाल को शक है कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी है. उन्होंने अपनी याचिका में कहा, ‘गिरफ्तारी के बाद मेरा वजन 7 किलो घटा है. मेरा कीटोन लेवल हाई है. मुझे किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं. मैक्स के डॉक्टरों ने जांच की है. इसलिए मुझे PET-CT स्कैन और कई टेस्ट करवाने की जरुरत है. आप को पता होगा की ED ने 21 मार्च को अरबिंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। 51 दिन बाद जेल से बाहर आए थे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें केवल 21 दिनों तक ही खुली हवा में सांस लेने की आजादी दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ केजरीवाल को बेल दी थी। कोर्ट ने कहा था कि जमानत के दौरान केजरीवाल न तो सीएम ऑफिस जाएंगे और ना ही किसी तरह के कागजात पर साइन करेंगे। इसके साथ ही उन्हें शराब नीति से जुड़े किसी भी लोग से बातचीत नहीं करेंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें दो जून को हर हाल में कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here