PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पटना के बख्तियारपुर में एक जनसभा को सम्बोधित किया। उसके बाद आरा में राहुल गांधी चुनावी सभा कर रहे हैं। आरा के पालीगंज में राहुल गांधी जैसे ही मंच पर पहुंचे तो मंच का एक हिस्सा धंस गया। राजद कैंडिडेट मीसा भारती ने राहुल गांधी का हाथ पकड़कर उन्हें संभाला। थोड़ी देर में सुरक्षाकर्मी भी आ गए, लेकिन राहुल ने कहा- मैं ठीक हूं।सभा को संबोधित करते हुए राहुल गाँधी ने तेजस्वी यादव को बब्बर शेर बताया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में अमीर लोग अमीर होते जा रहे हैं और गरीब लोग गरीब। राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने दस साल में कुछ नहीं किया। मोदी जी आप लंबे-लंबे भाषण देना बंद कीजिए आप देश को बांटने की कोशिश मत करिए। आप सबसे पहले देश और बिहार के युवाओं को ये बताइए कि आपने देश के युवाओं को कितना रोजगार दिया कितनी नौकरियां दीं? आपने 2 करोड़ रोजगार की बात की थी आपने 1 युवा को नौकरी नहीं दी।सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने गारंटी दी कि मोदी इस बार पीएम नहीं बनेंगे। उन्होंने बताया कि एक इंटरव्यू में मोदी जी ने कहा था कि बड़े-बड़े फैसले मैं नहीं लेता परमात्मा लेते हैं। ये ऐसा ED से बचने के लिए कहते हैं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ED उनसे अडाणी पर सवाल करेगी।राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ED उनसे अडाणी पर सवाल करेगी।नरेंद्र मोदी कुछ भी कहे 4 जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है।




