रांची: सदर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटने के बाद झारखंड के प्रमुख छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत रात में ही दोबारा बिगड़ गई। उन्हें तेज बुखार, तेज खांसी और पूरे शरीर में काफी दर्द की शिकायत है।बताया गया कि घर पर लगातार भाप लेने और जल पट्टी करने के बावजूद फिलहाल पर्याप्त राहत नहीं मिल पा रही है। अस्पताल से लौटने के बाद शरीर पूरी तरह संभल भी नहीं पाया था कि स्वास्थ्य फिर से बिगड़ गया।फिलहाल देवेंद्रनाथ महतो आराम और उपचार पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपना प्यार, दुआ और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की है।




