छपरा जहरीली शराब: 9 लोगों को गिरफ्तार किया,17 लोगों से की जा रही पूछताछ

0

बिहार :छपरा जहरीली शराब मामले में अब तक SIT ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है और 17 लोगों से पूछताछ की जा रही है। छपरा में जहरीली शराब से मौत के बाद प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी बहुत की जा रही है। विपक्ष शराबबंदी को फेल बता रहा है जबकि सरकार इस मुद्दे पर झुकने को तैयार नहीं है। बता दें कि इस मामले की जांच के लिए सरकार द्वारा एसआईटी (SIT) गठित की गई थी। एसआईटी ने जांच करते हुए इस मामले में नौ लोगों की गिरफ्तारी की है और 17 लोगों से पूछताछ कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here