चतरा में टंडवा स्थित NTPC परियोजना के भीतर कार्य कर रहे एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक बॉयलर निर्माण का कार्य कर रही केपीसीएल कंपनी में कार्यरत मजदूर कृष्णा पासवान का पैर बॉयलर में सीट लगाने के दौरान फिसलने से मजदूर नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।




