CBI ने नीट पेपर लीक मामले में अपना पहला आरोपपत्र दाखिल किया है.CBI ने झारखण्ड के हजारीबाग से नीट पेपर लीक मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया था. CBI ने अब तक 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,15 बिहार से है. पर CBI ने13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.जिसमे नीतीश कुमार, अमित आनंद, सिकंदर यादवेंदु, आशुतोष कुमार-1, रोशन कुमार, मनीष प्रकाश, आशुतोष कुमार-2, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, शिवनंदन कुमार और आयुष राज शामिल है.सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 120-बी, 201, 409, 380, 411, 420 और 109 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।CBI ने आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक, सीसीटीवी फुटेज, टावर लोकेशन विश्लेषण आदि का इस्तेमाल किया.पेपर लीक झारखण्ड के हजारीबाग से हुआ था.हालांकि अभी भी पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया फरार है.




