रांची :झारखंड की लाखों महिलाओं को झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) से जोड़ने हेतु कल से राज्य भर में विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा से योजना की प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। सीएम ने कहा”आप सभी बहनों से आग्रह है कि आपके नजदीकी क्षेत्र में लगने वाले कैम्प से इस ऐतिहासिक योजना का लाभ अवश्य लें।”. बता दें कि हर झारखंड की महिलाओं को 12 हजार दिए जाएंगे। 03 से 10 अगस्त तक सभी पंचायत एवं शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। गांव-गांव जाकर बहनों / माताओं को योजना का लाभ लेने हेतु यह रथ जागरूक करेगा । योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 21 से 50 वर्ष तक की उम्र की बहनों/ माताओं को हर महीने 1000 रू. की सम्मान राशि दी जाएगी।




