Ranchi: हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में बोर्ड के सभी सदस्यों ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति तय की। इस बैठक में गिरिडीह लोकसभा सीट के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी गई है जो कि चन्द्र प्रकाश चौधरी होंगे। बैठक में विचार विमर्श के लिए आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, सांसद सीपी चौधरी, विधायक लंबोदर महतो तथा संसदीय बोर्ड के सदस्य मौजूद थे।आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा कि NDA गठबंधन के तहत 13 लोकसभा सीटों पर BJP अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, जबकि एक सीट गिरिडीह लोकसभा आजसू के खाते में मिली है जिसके उम्मीदवार एक बार फिर से चंद्र प्रकाश चौधरी होंगे।



