लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के संबंध में अंतर जिला समन्वय हेतु हुई बैठक, 3 जिलों के SP और 2 जिलों के DC हुए शामिल

0

लोकसभा चुनाव 2024: गुमला में लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह Gumla DC,Lohardaga DC एवं तीनों जिले के पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में सिमडेगा, लोहरदगा एवं गुमला के सीमांतों में विशेष सुरक्षा रखने हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए।लोकसभा चुनाव 2024 की तय्यारियों के संबंध में अंतर जिला समन्वय हेतु गुरुवार को गुमला/लोहरदगा/सिमडेगा जिला अंतर्गत विधि व्यवस्था को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें लोहरदगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक गुमला/सिमडेगा/लोहरदगा सहित संबंधित वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.निर्वाचन संबंधित तैयारियों के निमित गठित सभी कोषांगों अंतर्गत संचालित कार्यों की बिंदुवार समीक्षात्मक बैठक हुई।जिसमें सभी कोषांगों के वरीय अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सजग होकर निर्वाचन कार्यों को सफल रूप देने का निर्देश दिया गया।उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता स्वीप कोषांग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सरकारी कार्यालयों/प्रतिष्ठानों,गैर सरकारी संगठनों,आदि में वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन करने एवं मतदाताओं को VAF के तहत जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here