झारखण्ड अब बनने को तैयार है ‘उड़ता पंजाब’ ड्रग्स की चपेट में आ रहे है युवक -युवतियाँ

0

RANCHI : आप ने देखा ही होगा फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ जिसमे ड्रग्स की चपेट में आये लोगो की कहानी को दर्शाया गया है.लेकिन अब झारखण्ड भी उसी राह पर चल रही है .RINPAS के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. विनोद ने बताया की झारखण्ड के पिछले 2 .4 महीना के अंदर 200 से अधिक युवा खासकर ब्राउन शुगर और अफीम की नशे की लत को लेकर यहाँ पहुंचे है.यहां पुलिस-प्रशासन अलर्ट नहीं किये गई तो झारखण्ड भी ‘उड़ता झारखंड’ बन जाएगा.कांके स्थित Ranchi Institute of Neuro-Psychiatry &Allied Sciences (RINPAS) ये सब बातें लोगो को सोचने पर मजबूर करती है.डॉक्टरों का कहना है की यहाँ हर एक दिन 5 .7 मरीज नसे की लत लेकर आये है जिसे संभालना मुश्किल होता जा रहा है . यह युवक ही नहीं युवतियाँ भी नसे की लत लेकर आते है.RINPAS के प्रोफेसर ने आगे बताया कि नशे के लत में अधिकतम 15 से 20 साल की उम्र के बीच के मरीज होते है जो की इसका मतलब भी नही समझते है .ये उम्र ऐसी होती है इसमें बॉडी के अंडर काफी हार्मोन चेंज होते है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here