रांची मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के पश्चिमी भागों में 11 और 12 फरवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना जताई गई है। 9 और 10 फरवरी की सुबह में कोहरा या धुंध तथा आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है।



