झारखण्ड : पूर्व सीएम चम्पई सोरेन ने आज एक्स पर आरोप लगाया है कि आज विधानसभा में उनके खिलाफ असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया गया है ”आज विधानसभा में एक ऐसे सदस्य ने मेरे खिलाफ असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया, जिसका नैतिक पतन हो चुका है। यह भाषा उनके संस्कारों को दर्शाती है।मैंने आंदोलन से लेकर सदन तक, हमेशा जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। अपने साढ़े चार दशक लंबे सार्वजनिक जीवन में मैंने कभी भी, किसी के लिए ऐसी घटिया शब्दावली का प्रयोग नहीं किया।मेरा अतीत आंदोलन से जुड़ा है और जीवन के हर मोड़ पर, पार्टी बदलने के बावजूद मुझे जनता का अपार समर्थन मिला है। शायद इस लिए वैसे लोग मेरी जीत को पचा नहीं पा रहे हैं, जिनका अस्तित्व ही पार्टी विशेष के रहमो-करम पर टिका हो।झारखंड की जनता उनके इस बदजुबानी का जवाब देगी।”



