रांची : मंगलवार की देर रात,पूर्व सीएम चम्पई सोरेन के आवास से लौटते समय एस्कॉर्ट में शामिल एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सुरक्षा में तैनात चालक सह सुरक्षाकर्मी विनय कुमार बाँसिंह का असामयिक निधन हो गया था।चम्पई सोरेन ने आज प. सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड अंर्तगत भोया गांव में उनकी समाधि स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर, उन्हें श्रद्धांजलि दिया। चम्पई सोरेन ने कहा ”मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवार के साथ हैं”।




