चाईबासा : गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ MP-MLA कोर्ट में भाजपा नेता प्रताप कटिहार ने एक मामला दर्ज कराया था.प्रताप कुमार चाईबासा में मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने जानबूझकर अमित शाह की छवि को खराब करने के मकसद से मानहानिकारक बयान दिए थे।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज, 6 अगस्त को झारखंड के चाईबासा स्थित MP-MLA की स्पेशल कोर्ट में पेश हुए.सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें ट्रायल में सहयोग करने की शर्त पर जमानत दे दी.



