चाईबासा: IED ब्लास्ट में CRPF के 1 जवान शहीद, दो जवान गंभीर रूप से घायल 

0

चाईबासा: जिला के गोईलकेरा में आईईडी धमाके के कारण नक्सल अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिनमें बटालियन के सेकंड इन कमांड एजेतो तिने और कांस्टेबल जयंता नाथ के नाम शामिल हैं जबकि बम निरोधक दस्ते के कॉन्स्टेबल संतोष उरांव शहीद हो गए हैं.बता दें कि दोनों घायल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है .घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक जताया ”चाईबासा जिला के गोईलकेरा में आईईडी धमाके के कारण नक्सल अभियान में लगे सीआरपीएफ के तीन जवानों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई l ईश्वर से सभी घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं l ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here