आज रांची सांसद संजय सेठ ने जल जीवन मिशन के तहत रातू प्रखंड के हिसरी, महतो टोली में एकल लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास विधायक नवीन जायसवाल के साथ किया।बाजपुर बाजार, रातू प्रखंड में जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति योजना की स्वीकृति दी गई है। लगभग 11 मोहल्लों के 400 घरों में पाइपलाइन के द्वारा जल मुहैया कराया जाएगा। 1 करोड़ 25 लाख की लागत से यह कार्य किया जाना है।



