गरीब माता-पिता के पास भेजे जाते हैं BYJU’s के सेल्स एग्जीक्यूटिव, 23 दिसंबर को CEO से होगी पूछताछ

0

NCPCR ने आरोपों का जवाब देने के लिए बायजूस के CEO बायजू रवींद्रन को 23 दिसंबर को दोपहर के समय 2 बजे शारीरिक रूप से पेश होने को कहा है। रवींद्रन के तालाब को लेकर NCPCR अध्यक्ष प्रियांक ने मिडिया से मंगलवार को बातचीत की है। बायजूस के CEO को समन किए जाने पर NCPCR अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने मंगलवार को कहा” हमें 2021 की दिसंबर में शिकायत मिली थी कि जिन बच्चों के माता-पिता की आय कम है उनके पास बायजूस के सेल्स एग्जीक्यूटिव जाते हैं और EMI बोलकर फाइनेंस कंपनी से उन माता-पिता के क्षमता से अधिक के लोन दिलवाते हैं। हमने शिक्षा मंत्रालय, SFIO, RBI को इस बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद SFIO ने जांच करने के लिए RBI और कारपोरेट मंत्रालय को लिखा था। एडटेक कंपनी के लिए शिक्षा मंत्रालय ने भी एक विस्तृत सलाह जारी की थी और बायजूस को भी नोटिस दिया था। हाल में ही हमें एक रिपोर्ट पढ़ने से पता चला कि बायजूस ने अपने काम करने का तरीका नहीं बदला है जिसके बाद हमने बायजूस के CEO को तलब किया है और कमीशन के समक्ष 23 दिसंबर को पेश होने का निर्देश दिया है जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here