कटहल मोड पर व्यवसायी पर गोलीबारी, मरांडी ने कहा ”बिहार वाला जंगल राज, अब झारखंड में शिफ्ट”

0
babulal

झारखण्ड : आज कटहल मोड पर व्यवसायी राधेश्याम साहू को अपराधियों ने गोलीबारी की.जिसके बाद भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने झारखण्ड सरकार पर सवाल उठाए ”अपराधियों की गोलीबारी से एक बार फिर राजधानी रांची थर्राई है। अपराधियों का तांडव बेरोक-टोक चल रहा है और पूरा सिस्टम मूकदर्शक बना हुआ है। यह अब समझ से परे हो चुका है कि आखिर राजधानी में लोग जैसे अपना व्यवसाय करेंगे? आखिर कैसे इस शहर में लोग सुरक्षित रहेंगे? आज कटहल मोड पर व्यवसायी राधेश्याम साहू को अपराधियों ने गोली मारी है।यह शासन प्रशासन को खुली चुनौती है। रांची में हर वर्ग अपराधियों के लगातार निशाने पर है। चेन छिनतई तो रांची के लिए रूटिंग वाली घटना हो चुकी है।राजधानी की जनता दहशत में है, सुदूरवर्ती क्षेत्र की स्थिति का अंदाज हम सहज रूप से लगा सकते हैं।आखिर रांची के जनता को सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? ऐसा लग रहा है जैसे बिहार वाला जंगल राज, अब झारखंड में शिफ्ट हो चुका है और रांची अपराधियों की राजधानी बन चुकी है। प्रशासन अपराधियों पर ठोस कार्रवाई और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here