BOLLYWOOD:सलमान खान पर हमले की साजिस रचने वाले पांचवा आरोपी गिरफ्तार

0
SALMAN KHAN

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर में कुछ महीने पहले फायरिंग होने की खबर सामने आई थी.वही अब महीनों बाद पनवेल स्थित उनके फार्महाउस पर सलमान खान पर हमला करने की साजिश रची गई थी.ये साजिश लॉरेंस बिश्नोई गैंग के द्वारा रचा गया था. इसमें नवी मुंबई पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया था.वही एक भाग निकला था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पांचवा आरोपी दीपक गोगलिया उर्फ जोनी जिसे नवी मुंबई पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार आरोपियों धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान है.इस मामले में पुलिस अब यह जांच करेगी की इसका लोकल सपोर्ट किसने मुहैया कराया था और कौन-कौन इस अपराध में शामिल है.सलमान खान पर Ak- 47 सहित कई अन्य हथियारों से फायरिंग करने का आदेश दिया गया था.और ये पाँचो आरोपी फार्महाउस और कई शूटिंग स्थलों पर जाकर सलमान खान की रेकी की थी.वही सलमान खान को मरने के लिए हथियार पाकिस्तान से मंगाने की तैयारी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here