दिल्ली की एक कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया था जो कि लंबित था क्योंकि वे अंतरिम जमानत पर थे। राउज एवेन्यू कोर्ट के ड्यूटी जज ने आज उनके सरेंडर के बाद आवेदन स्वीकार कर लिया। संबंधित न्यायिक अधिकारी ने उन्हें 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया। 10 मई को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत की अवधि 2 जून को समाप्त होने के बाद सरेंडर करने के लिए दिल्ली की तिहाड़ जेल पहुंचे।


