भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह चतरा लोकसभा के सांसद सुनील कुमार सिंह ने चतरा जिला के कान्हाचट्टी, इटखोरी, चतरा एवं हंटरगंज के कुल तीन सौ इक्कीस मौजा में झारखंड सरकार द्वारा देवरी-डुमरी फील्ड फायरिंग रेंज का अवधि विस्तार हेतु निकाली गई अधिसूचना के विरोध में योजना को रोकने हेतु आज झारखंड के मुख्य सचिव से मुलाकात की। मुख्य सचिव को बताया कि अधिसूचित अधिकांश मौजा घनी आबादी और कृषि योग्य भूमि है। इसी से यहां के लोग अपना भरण पोषण करते हैं।इस अधिसूचना से क्षेत्र में स्थायित्व को लेकर ऊहा पोह कि स्थिति है और यहां के निवासी काफी परेशान हैं। अविलंब समुचित निर्णय लेने का आग्रह किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री जनार्दन पासवान, भाजपा नेता श्री सुनील साहू एवं श्री निर्भय ठाकुर उपस्थित रहे।



