बीजेपी प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं को संबोंधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा की ‘झारखंड की नियुक्तियां फिक्स्ड है’ उसके बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा की सत्ता में आयी JMM,राजद,कांग्रेस की सरकार के खिलाफ अब युवा आक्रोशित हैं।क्युकी यहा युवाओं और जनता को झूठी सपना देखा कर सत्ता में आई है कांग्रेस और राजद और JMM सरकार.आगे अमर बाउरी ने कहा की मैंने जेएसएससी पीजीटी के अभ्यार्थियों से मुलाकात की अभ्यर्थियों ने कहा की हमलोग 17 दिनों से धरना कर रहे हैं की परीक्षा में धांधली हुई थी पर इसकी सुनवाई अभी तक नहीं हो पाई है.अभ्यार्थियों से बात करने पर अभ्यार्थियों ने कहा की राज्य सरकार ने तो अपना काम कर लिया है एसआईटी गठन कर जांच करवाने का फैसला लिए हुआ है पर अभी तक किसी पर करवाई नही की गई है.अमर बाउरी ने आगे कहा की इस मामले में मै सरकार से आग्रह करुगा की सरकार जांच करे और जब तक जांच न हो जाये आगे नियुक्ति को रोका जाये।आगे उन्होंने कहा की जो अभ्यार्थी पैसो के बल पर नियुक्ति हो रहे है उन्हें बीजेपी की सरकार आने पर नौकरी से निकाल दी जाएगी.




