आज की लोकसभा में दृश्य कुछ इस प्रकार रहा जहां एक ओर नरेंद्र मोदी,अमित शाह,राजनाथ सिंह, किरेन रिजुजू,रविशंकर प्रसाद भूपेंद्र यादव और दूसरी ओर एक अकेले राहुल गांधी तमाम मुद्दों पर बोल रहे थे.लोकसभा में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अग्निवीर को मोदी सरकार शहीद का दर्जा नहीं देती. उन्हें मुआवजा नहीं दिया जाता. कांग्रेस आएगी तो अग्निवीर हटाएगी. अग्निवीर सेना की नहीं PMO की स्कीम है. इनके लिए अग्निवीर यूज एंड थ्रो मजदूर है. राहुल के इस बयान पर राजनाथ सिंह ने कहा कि अग्निवीर शहीद को एक करोड़ मुआवजा दिया जाता है. अग्निवीर पर राहुल गांधी गलत बयान ना दें. वह सदन को गुमराह कर रहे हैं.
राहुल गांधी ने आज लोकसभा में नरेंद्र मोदी जी के सामने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मीडिया में कहा है कि मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं, मेरा डायरेक्ट कनेक्शन भगवान के साथ है, उन्होंने आगे कहा कि भगवान का मैसेज आया होगा कि मोदी जी नोटबंदी कर दीजिए और अडानी जी वाला ऑर्डर आता है, मुंबई एयरपोर्ट अडानी जी को, ऊपर से ऑर्डर आता है खटाक खटाखट खटाखट खटाख ऑर्डर आते हैं।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “अभयमुद्रा कांग्रेस का प्रतीक है…अभयमुद्रा निर्भयता का संकेत है, आश्वासन और सुरक्षा का संकेत है, जो भय को दूर करता है और हिंदू, इस्लाम, सिख धर्म, बौद्ध धर्म और अन्य भारतीय धर्मों में दैवीय सुरक्षा और आनंद प्रदान करता है…. हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और भय ख़त्म करने की बात की है…लेकिन, जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे केवल हिंसा, नफरत, असत्य की बात करते हैं…”हिंदुस्तान अहिंसा का देश है, यह डरता नहीं है. हमारे महापुरुषों ने यह संदेश दिया- डरो मत, डराओ मत. शिवजी कहते हैं- डरो मत, डराओ मत और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं. दूसरी तरफ जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत-नफरत. आप हिंदू हो ही नहीं. हिंदू धर्म में साफ लिखा है सच का साथ देना चाहिए.”
राहुल गांधी ने कहा, “NEET के छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में सालों-साल लगा देते हैं। उनके परिवार उन्हें आर्थिक और भावनात्मक रूप से सहयोग करते हैं और सच्चाई यह है कि आज नीट के छात्र परीक्षा पर विश्वास नहीं करते, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह परीक्षा अमीर लोगों के लिए है, मेधावी लोगों के लिए नहीं। मैं कई NEET छात्रों से मिला हूं। उनमें से हर एक ने मुझसे कहा कि यह परीक्षा अमीर लोगों के लिए कोटा बनाने और सिस्टम में उनके लिए रास्ता बनाने के लिए बनाई गई है और गरीब छात्रों की मदद करने के लिए नहीं बनाई गई है….”राहुल ने कहा ”रोजगार को बीजेपी ने खत्म कर दिया। अब एक नया फैशन निकला है NEET। सरकारी क्षेत्र का आपने निजीकरण किया। पूरा एग्जाम अमीर बच्चों के लिए बनाया गया। प्रोफेशनल एग्जाम को कॉमर्शियल एग्जाम में बदला। 7 साल में 70 बार पेपर लीक हुए।”
लोकसभा में स्पीकर का पद ही सबसे ऊपर होता है, मोदी जी से हाथ मिलाते वक्त आप झुकते है, मेरे से हाथ मिलाते वक्त आप सीधे रहते है, स्पीकर को किसी के सामने झुकना नहीं चाहिए.




