बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ रांची के कांके थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है. ये एफआईआर सोनू तिर्की ने दर्ज कराई है. इसके अलावा तीन दिनों के अंदर बाबूलाल मरांडी के खिलाफ लातेहार, सिमडेगा, देवघर में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है. इसका दावा खुद मरांडी ने ट्वीट करके किया है इतना ही नहीं मरांडी ने इन एफआईआर के पीछे सीएम हेमंत सोरेन को जिम्मेदार ठहराया है.और सीएम पर आरोप लगाया है कि सीएम ने मरांडी द्वारा संकल्प यात्रा में सीएम का पोल खोलने से परेशान होकर एफआईआर दर्ज कराई है.इसी मुद्दे पर आज बीजेपी झारखण्ड ने ट्वीट किया ”भाजपा के संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष श्री @yourBabulal जी ने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के सामने उजागर कर दिया है जिससे डरके हेमंत सरकार ने प्रदेश अध्यक्ष जी पर राज्य के विभिन्न जिलों में फर्जी मुकदमे दर्ज करवाने का काम किया है और अंदेशा है कि संकल्प यात्रा को बाधित करने के लिए अभी और दर्जनों केस राज्य सरकार प्रदेश अध्यक्ष जी और भाजपा के राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं पर करा सकती है,लेकिन मुख्यमंत्री जी कान खोलकर सुन लें कि भाजपा का सिपाही डरता नहीं बल्कि लड़ता है और हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक झारखंड से आपकी लुटेरी हेमंत सरकार को उखाड़ कर फेंकने के संकल्प को पूरा न कर लें.भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील है कि हमे झारखंड में एक नए सूर्योदय के लिए संघर्ष करते रहना है चाहे हेमंत सरकार कितने भी फर्जी मुकदमे या जुल्म कर ले.”



