बडकागांव पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हम किसी को कुछ नहीं बोले सांप कांग्रेस को बोले हैं सुप्रियो भट्टाचार्य जी बेंग अपने आप को बोले हैं, हम बस बीजेपी का नाम दीए हैं ”मकड़ी” जो जाल बना रहा है अभी, ये इतना खतरनाक होता है कि एक चुभन JMM ख़त्म, और ये मकड़ी काटता है तो न इस्पे बीन का असर होता है और ना ही बीन बजाने का मौका देता है.कांग्रेस के बिना सरकार बनाने में सरयू राय के समर्थन वाले बयान पर अम्बा प्रसाद ने कहा कांग्रेस दाहिना हाथ है जो कि झामुमो को मजबूती से पकड़ी हुई है बाकि 6 जो हैं हैं बिना तालों के हैं मतलब कटा हुआ ऊँगली हैं और कटा हुआ उंगली सब छितराया हुआ है अलग अलग अब उसमें से एकलव्य का कटा हुआ ऊँगली सरयू राय जी , कटा हुआ ऊँगली तो पकड नही पाएगा JMM को , बाकि जो ऊँगली हैं वो भी छितराए हुए हैं केंचुआ की तरह छटपटा रहे हैं कि हम पकड़ेंगे हम पकड़ेंगे JMM को , ये 6 मधुमक्खी है जो कह रही है कि कांग्रेस के बिना सरकार हमलोग बनाएँगे, तो सुप्रियो भट्टाचार्य से हम ये कहना चाहेंगे कि ये जब 6 जगह काटेंगे तो समझ नहीं आएगा कहाँ खुलाएं कहाँ छोड़ें, ये JMM सरकार का शहद चखने के लिए भीनभीना रहे हैं तो देख लीजिए आप कीड़े मकोड़े से घीरे हुए हैं.ये अकेला बीन किस किस से बचाएगा न मकड़ी पर असर करेगा और न मधुमक्खी पर असर करने वाला है अब सांप की पंच पर भी पैर रख दी हैं तो उसका भी खामियाजा तो भुगतना पड़ेगा. मैं बस इतना ही कहना चाहती हूँ कांग्रेस ने झामुमो को मजबूती से पकड़ा हुआ है और मुद्दों की राजनीती कर रहा है समस्याओं पर बात कर रहा है और हमलोग को समस्याओं को हल करने की कोशिश करनी चाहिए मिल जुलकर.




