JSSC पेपर लीक मामले की जांच CBI से कराने की मांग को लेकर भाजपा ने विधानसभा में किया हंगामा

0

रांची: झारखंड में हुए सीजीएल परीक्षा पेपर लीक का मामला सदन के अंदर से लेकर बाहर तक गूंजा.झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने विधानसभा में आज कहा ”झारखंड में युवाओं के सपने व भविष्य को झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार ने बेच दिया है !हमारी मांग स्पष्ट है : JSSC पेपर लीक की जांच CBI से कराई जाए, जिससे असली गुनहगार पकड़ में आए ! झारखंड सरकार लगातार SIT के माध्यम से मामले की लीपापोती का प्रयास कर रही है, जिससे चहेतों को बचाया जा सके !”विधायक श्री बिरंची नारायण ने पूछा ”आखिर JSSC पेपर लीक घोटाले का सत्ताधारी किंग कौन है”.राज्य सरकार की ओर से जवाब में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम मामले पर जांच और कार्रवाई कर रही है और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.इसके अलावा JSSC पेपर लीक मामले की जांच CBI से कराने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here