झारखण्ड : हुसैनाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार विधायक कमलेश सिंह ने हुसैनबाद अनुमण्डल कार्यलय में निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन किया। नामांकन भरने के बाद कमलेश सिंह ने कर्पूरी मैदान में सभा को संबोधित किया। सभा में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा मौजूद रहे।




