टुंडी से झामुमो के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो कल करेंगे नामांकन,आज शिबू सोरेन से लिया आशीर्वाद

0
shibu soren

टुंडी से झामुमो के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो कल नामांकन करेंगे इससे पहले उन्होंने आज शिबू सोरेन से मुलाकात की. मथुरा प्रसाद महतो ने एक्स पर मुलाक़ात के बारे में लिखा”झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव में टुंडी की सेवा करने का फिर से अवसर प्रदान किया है और टुंडी विधानसभा से मुझे अपना प्रत्याशी नियुक्त किया है। जिसकी नामांकन की तिथि गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 है।इस शुभ अवसर में माननीय गुरु जी के आवास पहुंचकर अपने नामांकन की तिथि के विषय में बताया और उनका परम आशीर्वाद प्राप्त किया। हमें और हमारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी सदस्यों को यह पूर्ण विश्वास है कि इस बार फिर से झारखंड में हमारी ही सरकार बनेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here