दिल्ली: IIT में M. Sc. द्वितीय वर्ष के एक 21 वर्ष के छात्र कुमार यश ने कल रात अपने छात्रावास में पंखे से लटककर कथित तौर पर सुसाइड कर ली। छात्र झारखंड के देवघर का रहने वाला था।मृतक को दो बंधे हुए कपड़े के तौलिये से लटका हुआ पाया गया। उसके दोस्त और IIT स्टाफ ने तौलिये को काटकर उसे नीचे उतारा और IIT अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रावास के जिस कमरे में उसने कथित तौर पर आत्महत्या की, उसका मोबाइल क्राइम टीम ने निरीक्षण किया है। वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन मृतक के मेडिकल स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, वह मानसिक उपचार के तहत था।




