Bihar: YouTuber who shared fake videos of attacks on migrants in Tamil Nadu surrenders
बिहार पुलिस द्वारा कथित रूप से “तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर हमलों” के नकली वीडियो साझा करने के लिए वांछित YouTuber मनीष कश्यप ने शनिवार को पश्चिम चंपारण जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।बिहार पुलिस ने ट्वीट किया ”तमिलनाडु में कामकाजी बिहार के निवासियों के लिए असत्य, भ्रामक एवं उन्माद फ़ैलाने वाले वीडियो को प्रसारित करने एवं आर्थिक अपराध थाना कांड सं0 3/23 तथा 4/23 के अभियुक्त मनीष कश्यप ने बिहार पुलिस एवं EOU के दबिश के कारण बेतिया के जगदीशपुर थाने में किया आत्मसमर्पण।”बता दें कि बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने कश्यप और अन्य के खिलाफ “तमिलनाडु में प्रवासियों के मारे जाने और पिटाई के फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने” के आरोप में तीन मामले दर्ज किए हैं।ईओयू ने कश्यप के चार बैंक खातों पर भी रोक लगा दी है।
Bihar: YouTuber who shared fake videos of attacks on migrants in Tamil Nadu surrenders
इसे भी पढ़े : दिग्गज अभिनेता समीर खखर का 71 साल की उम्र में निधन



