बिहार: फायरिंग के दौरान सिर में मारी गोली, कुल 4 घायल, CM के चहेते विधायक के बेटे पर फायरिंग करने का आरोप

0

Bihar: Shot in the head during firing, total 4 injured, CM’s favorite MLA’s son accused of firing

बिहार: जमीन विवाद को लेकर भागलपुर में फायरिंग के दौरान 4 लोग घायल हो गए हैं। परिवार द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। SP स्वर्ण प्रभात का कहना है कि कुछ लोगों ने बिग डैडी रेस्टोरेंट में मारपीट की है। आरोप रेस्टोरेंट के संचालक पर लागाया जा रहा है। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बरारी थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मुसहरी के पास गार्डन हाइट गोपाल मंडल के घर के पास घटना हुई है। घायलों का कहना है क़ि उनकी किसी जमीन पर विधायक गोपाल मंडल लम्बे समय से कब्जा करने के प्रयास में है। बताया जा रहा है क़ि विधायक गोपाल मंडल के पुत्र आशीष मंडल, धनंजय यादव और दिलीप मंडल द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर फायरिंग की गई है। घटना में रवि कुमार के सिर में गोली लगने से रवि गंभीर रूप से घायल हो गया है जिस कारण उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। रवि कुमार को मिलकर कुल मिलाकर चार लोग घायल हो गए हैं।

Bihar: Shot in the head during firing, total 4 injured, CM’s favorite MLA’s son accused of firing

इसे भी पढ़े : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले बन्ना गुप्ता, दूसरे एम्स की मांग, सहियाओं का मानदेय बढ़ाने का किया आग्रह

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here