बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन, इन गंभीर बीमारी के थे शिकार

0

vinodनई दिल्ली। नीतीश कैबिनेट के मंत्री विनोद कुमार सिंह का 12 अक्‍टूबर, सोमवार सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया है। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जिसके कारण उन्हें दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया। विनोद कुमार सिंह बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले थे और प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। कुछ समय पहले वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे लेकिन वो कोरोना से पूरी तरह रिकवर कर चुके थे और कुछ ही दिनों बाद ब्रेन हैमरेज हुआ था। इलाज के लिए उन्हें 16 अगस्त को पटना से एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। मेदांता में उनका लगातार इलाज चल रहा था लेकिन कोमा में जाने के बाद विनोद सिंह की हालत में सुधार नहीं हुआ और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद कुमार सिंह के निधन पर संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने शोक जताया है।  ranjana pandey