Bihar Election 2020 : पहले चरण की वोटिंग शुरू, 1066 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैद

0

Voterपटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार यानी कुल को 71 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है और वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे चलेगी. हालांकि, 4 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक, 26 सीटों पर शाम 4 बजे तक और 5 सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी.
पहले चरण में 8 मंत्री हैं मैदान में

पहले चरण के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के अलावा आठ मंत्री प्रेम कुमार, कृष्णनंदन वर्मा, शैलेश कुमार, विजय कुमार सिन्हा, जय कुमार सिंह, रामनारायण मंडल, संतोष कुमार निराला और बृजकिशोर बिंद सहित कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं.
31 हजार 371 मतदान केंद्र बनाए गए हैं

पहले फेज में 1066 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है, जिनमें से 114 महिलाएं हैं. दो करोड़ 14 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस चरण के लिए 31 हजार 371 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

 

किस पार्टी के कितने उम्मीदवार?

पहले चरण में आरजेडी के 42 तो जदयू के 35 उम्मीदवारों के अलावे बीजेपी के 29, कांग्रेस के 21, भाकपा (माले) के आठ, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के छह और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के एक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा एलजेपी भी 42 प्रत्याशियों का फैसला इस चरण के मतदान में तय होना है.
80 से अधिक उम्र के लोगों के लिए पोस्टल बैलेट

इसके साथ ही 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिये पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करायी गई है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को सैनिटाइज करना, मतदान कर्मियों के लिए मास्क और सुरक्षा सामग्री और थर्मल स्कैनर, हैंड सैनिटाइजर, साबुन और पानी उपलब्ध कराना शामिल है.ranjana