भाजपा के साथ ही एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश के कई नेता गुरुवार को चुनाव प्रचार करेंगे। इन नेताओं में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी व रघुवर दास भी शामिल हैं।
बिहार भाजपा के सह मीडिया प्रमुख पंकज सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल 12 बजे उच्च विद्यालय, अगवानपुर, बाढ़, 1:50 बजे उच्च विद्यालय स्टेडियम, नासरीगंज, नोखा और 3:15 बजे अनुग्रह स्टेडियम, नवीनगर, औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जबकि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस 10 बजे सेंटर प्वाइंट होटल,सलेमपुर छपरा, 12:25 बजे रामसन प्लाजा,बरियारपुर,मोतिहारी और 3:20 बजे वृन्दावन गार्डेन, डीएवी स्कूल के पास हरपुर समस्तीपुर में एनडीए नेताओं के साथ चुनावी बैठक करेंगे।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी 10:55 बजे दुर्गावती उच्च विद्यालय, रामगढ़, 12:40 बजे मनरेगा भवन, मेनदारगंज, अकबरपुर, हिसुआ, 1:55 बजे आर लाल कॉलेज, नया बाजार, लखीसराय, 2:50 बजे नवागढ़ी मैदान, मुंगेर और 4:25 बजे सभा-जीए उच्च विद्यालय, भगवानपुर, वैशाली में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी और विवेक ठाकुर 10:45 बजे लोकमान्य तिलक उच्च विद्यालय, गुठनी,दरौली, 11:55 बजे प्रेमचंद उच्च विद्यालय, सरारी,गोरियाकोठी, 2:15 बजे आरए उच्च विद्यालय, शंभुगंज, अमरपुर और 4 बजे अमावा इंटर विधालय, रजौली में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और कामेश्वर चौपाल कटोरिया, बनमनखी और कहलगांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जबकि, झारखंड के ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधान पार्षद सम्राट चौधरी 11:10 बजे बालिका विधापीठ स्कूल मैदान, लखीसराय में दो बजे पीबीएस मैदान बांका और 4:35 बजे आरएस कॉलेज, तारापुर,मुंगेर में जनसम्पर्क करेंगे।
Ranjana pandey



