बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

0

Biharबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को बड़ा ऐलान होने जा रहा है. दरअसल, आज दिल्ली में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग की अहम बैठक होने की खबर सामने आई है. बताया जाता है कि बैठक के बाद चुनाव आयोग दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग बिहार विधानसभा की चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर सकता है. खास बात यह है कोरोना संकट के बीच पहला बड़ा चुनाव होने जा रहा है. हालांकि, अभी तक इस पर चुनाव आयोग का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.सबसे बड़ी बात यह है कि कोरोना संकट के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. दरअसल, चुनाव आयोग ने साफ कर दिया था कि बिहार में विधानसभा चुनाव तय तारीखों पर होंगे. कोरोना संकट और बाढ़ के हालात को देखते हुए कई राजनीतिक दलों ने चुनाव टालने की मांग भी की थी. हालांकि, चुनाव आयोग ने साफ कर दिया था कि नवंबर के आखिर तक बिहार में विधानसभा चुनाव करा लिए जाएंगे. इसको देखते हुए आयोग की टीम भी राज्य के विभिन्न जिलों का लगातार दौरा कर रही थी. आयोग की टीम ने चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी जुटाई. Ranjana pandey