झारखंड आंदोलनकारी को बड़ा तोहफा,आंदोलनकारी/आश्रित को मिलेगा मासिक पेंशन

0
Hemant Soren

रांची : 6 दिसम्बर को कैबिनेट की बैठक से पहलेे 5 दिसंबर को 11 मंत्रियों के शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री Hemant Soren ने झारखंड आंदोलनकारी को बड़ा तोहफा दिया है।मुख्यमंत्री hemant Soren ने झारखण्ड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग द्वारा चिन्हित 299 आंदोलनकारियों की 30 वीं संपुष्ट सूची को मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें 144 चिन्हित आंदोलनकारी /आश्रित को ₹3500 और एक आंदोलनकारी/आश्रित को ₹7 हज़ार मासिक पेंशन मिलेगा। वहीं, 154 आंदोलनकारियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इन सभी को 20 अप्रैल 2021 की तिथि से सरकार द्वारा अनुमान्य सभी सुविधाएं दी जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here