बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और मंदिरों पर ह*मले के खिलाफ झारखण्ड में विरोध प्रदर्शन

0
bangaladesh

झारखण्ड : गुरुवार को बापू वाटिका, मोरहाबादी में सर्व सनातन मंच के बैनर तले हज़ारों लोगों ने,रांची की सिविल सोसाइटी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण धरना देकर बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे हमलों और इस्कॉन के पुजारी चिन्मय कृष्णा दास की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.पाकुड़ में भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के खिलाफ तमाम हिंदू संगठन के लोगों ने रेलवे स्टेशन परिसर से सिद्धू कान्हू मुर्मू पार्क तक पैदल मार्च निकालकर बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया.बांग्लादेश में हो रहे हिंदू समुदाय और मंदिरों पर हमले के खिलाफ भगवा झंडा लिये प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here