हेमंत सरकार की बड़ी सौगात:आंदोलनकारियों के आश्रितों को नौकरियों में राज्य सरकार क्षितिज आरक्षण का देगी लाभ

0
Hemant government

रांची:झारखंड विधानसभा के अंतिम दिन आंदोलनकारियों के परिजनों को हेमंत सरकार ने बड़ी सौगात दी है। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने सदन में घोषणा की है कि आंदोलनकारियों के आश्रितों को नौकरियों में राज्य सरकार क्षितिज आरक्षण का लाभ देगी। हालांकि इसका लाभ वनांचल आंदोलनकारियों को नहीं मिलेगा। इसके आलावा आज विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री हफिजूल हसन का फ़ोन जप्त करवाया और सभी मंत्री और विधायकों से फ़ोन लेकर नहीं आने की सलाह दी। ये तब हुआ जब विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री हफ़ीज़ूल हसन अंसारी फ़ोन पर बात कर रहे थे। जिस पर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने आपत्ति जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here