BIG BREAKING: चार बार विधायक रह चुके सुनील पांडे ने छोड़ा लोजपा का दामन,आज तरारी से निर्दलीय करेंगे नामांकन

0

Sunil Pandeyपूर्व विधायक सुनील पांडे ने लोजपा का दामन छोड़ दिया है आज निर्दलीय तरारी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगे। कल तक पटना में जमे सुनील पांडेय अपनी पार्टी लोजपा की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। सूत्रों के मुताबिक सुनील पांडे ने देर शाम लोजपा को छोड़ने का निर्णय लिया आज तरारी विधानसभा से वे निर्दलीय नामांकन दाखिल करेंगे।गौरतलब है की बिहार में बनते बिगड़ते  राजनीतिक समीकरणों के बीच एनडीए से लोजपा ने किनारा कर लिया ।सूत्रों की माने तो सुनील पांडे का कहना है की कल तक हम क्षेत्र की जनता से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों का बखान कर रहे थे जो सौ प्रतिशत सही है। नेता की अपनी विश्वशनियता होती है इसे हम किसी कीमत पर नहीं खोना चाहते। सही को सही कहना ही होगा।जुबान की मर्यादा की रक्षा हर कीमत पर होनी चाहिये।हमारा लक्ष्य पहले भी तरारी का विकास था आज भी है और कल भी रहेगा। जनता ने जितनी दफा हमें चुनकर विधानसभा भेजा हमने सिर्फ और सिर्फ तरारी के विकास के लिए काम किया,आज भी तरारी के लिए लगे हैं और कल भी तैयारी के मान-सम्मान और विकास हमारी प्राथमिकता होगी। ranjana pandey