सचिन तेंदुलकर के डीपफेक वीडियो पर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन,गेमिंग साइट और फेसबुक पेज के खिलाफ FIR दर्ज

0

मुंबई: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के डीपफेक वीडियो पर मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने एक गेमिंग साइट और फेसबुक पेज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. इससे पहले सचिन के निजी सचिव ने भी शिकायत दर्ज कराई थी.कुछ दिन पहले सचिन ही का एक डीप फेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो ऑनलाइन गेमिंग को प्रमोट करते हुए दिखे थे. इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी कि फेक वीडियो है.तेंदुलकर ने Χ पर अपील की थी, “ये वीडियो फर्जी हैं। प्रौद्योगिकी का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग देखना परेशान करने वाला है। सभी से अनुरोध है कि बड़ी संख्या में ऐसे वीडियो, विज्ञापन और ऐप्स की रिपोर्ट करें।”उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को शिकायतों के प्रति सतर्क और प्रतिक्रियाशील रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा था, ”गलत सूचना और डीपफेक के प्रसार को रोकने के लिए उनकी ओर से त्वरित कार्रवाई महत्वपूर्ण है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here